Saturday, October 3, 2026

नाखुश - हिंदी ग़ज़ल

कामरेड नाखुश हैं हमसे, मंदिर-मस्जिद वाले भी
मज़दूरों के नेता नाखुश, नाखुश उनके लाले भी॥

नाशादों को शाद करूँ, यह सोच रहा हूँ कुछ दिन से
जले दिलों के इस जग में हों, थोड़े तो दिलवाले भी॥

अपने मन की बात कहे न, वह कैसे हो अपना सा
दिल में रखते बातें जी की, दुश्मन भी, घरवाले भी॥

झूठों के बाज़ार में सच की, क़ीमत कौन चुकाएगा
सच कहने वाले होठों पर, पड़ जाते हैं ताले भी॥

आँखों में ख़्वाबों के दीये, लेकर निकलेंगे जो लोग
ढूंढ रहे उनके पाँवों को, इन राहों के छाले भी॥

1 comment:

  1. वाह!!
    दिल की बातें कह दें, ऐसे लोग कहाँ मिलते हैं,
    सच की राहों में खिल जायें, ऐसे फूल कहाँ खिलते हैं,
    इसी दुनिया में रहना है और दिल नहीं लगाना है,
    सुनने वाला एक 'वही' है, इससे कुछ न कहना है,
    सुंदर रचना!!

    ReplyDelete

मॉडरेशन की छन्नी में केवल बुरा इरादा अटकेगा। बाकी सब जस का तस! अपवाद की स्थिति में प्रकाशन से पहले टिप्पणीकार से मंत्रणा करने का यथासम्भव प्रयास अवश्य किया जाएगा।