.
रंग डालने का समय गुज़र चुका था. पिचकारियाँ रखी जाने लगी थी. फिर भी होली के रंग हर तरफ बिखरे थे लाल हरे लोगों के बीच सुनहरी या सफेदी पुते चेहरे भी हर तरफ दिख रहे थे. बरेली में यह समय था मोर्चा लड़ने का. मोर्चे की परम्परा कितनी पुरानी है पता नहीं मगर मोर्चा लड़ने के लिए लगभग हर घर में पीढ़ियों पुराना पीतल का हैण्ड पम्प मिल जाएगा. यह पम्प एक बड़ी परम्परागत पिचकारी जैसे होते हैं. एक बड़ी फूंकनी के भीतर एक छोटी फूंकनी. एक सिरे पर तीखी धार फेंकने के लिए पतला सा मुँह और दुसरे छोर पर जुड़ा हुआ एक लंबा सा रबड़ का पाइप जिसका दूसरा सिरा पानी से भरे लोहे के बड़े कढाह में डाल दिया जाता था. लोहे की वर्गाकार पत्तियों को जोड़कर बनाए हुए यह कढाह किसने बनाए थे यह भी मुझे नहीं मालूम मगर इतना मालूम है कि ये पूरा साल किसी नुक्कड़, चौक या चौराहे पर उपेक्षित से पड़े रहते थे, सिवाय एक दिन के.
धुलेड़ी यानी बड़ी होली वाले दिन बारह बजते ही हर ओर दो-दो लोग अपने-अपने पम्प लिए हुए मोर्चा लड़ते नज़र आते थे. दोनों खिलाड़ी अपनी आँख बचाकर अपने प्रतिद्वंद्वी की आँख को निशाना बनाते थे. जो मैदान छोड़ देता उसकी हार होती थी और उसकी जगह लेने कोई और आ जाता था. हमारा पम्प औरों से भिन्न था. ताम्बे का बना और काफी छोटा. हलके पम्प की धार दूसरे पम्पों जैसी जानलेवा नहीं थी. मगर उसे चलाना भी औरों से आसान था. यह इसी पम्प का कमाल था जो मैं मोर्चे में कभी भी नहीं हारा - सामने कोई भी महारथी हो.
वज्रांग के लिए यह सब नया था. वह दिल्ली से आया था. हम दोनों एक ही उम्र के थे. उसका दाखिला भी मेरे ही स्कूल में हुआ. वह खिलाड़ी भी था और पढ़ाकू भी. शिक्षकों का चहेता था लेकिन काफी गंभीर और अंतर्मुखी. जल्दी ही हम दोनों में दोस्ती भी हो गयी. उसके पिता नहीं थे. माँ एक सरकारी बैंक में काम करती थीं और ८-१० महीने पहले ही उनका तबादला बरेली में बड़ा बाज़ार शाखा में हुआ था. बरेली में यह उसकी पहली होली थी. वह बहुत ही उत्साहित था, खासकर हम लोगों को मोर्चा लड़ते देखकर. उसके उत्साह को देखकर मैंने जल्दी-जल्दी उसे पम्प का प्रयोग बताया. सामने एक दूसरा पम्प मांगकर पानी से आँख बचाने और सामने वाली आँख पर अचूक निशाना लगाने की तकनीक भी सिखाई. कुछ ही देर में वह अपनी बाज़ी के लिए तैयार था.
मोर्चे खेल-खेलकर जब हम दोनों के ही हाथ थक गए तब हमने घर की राह ली. वज्रांग बहुत खुश था. पहली बार उसने होली का ऐसा आनंद उठाया था. अपनी प्रकृति के उलट आज वह खूब बातें कर रहा था. उसने बताया कि उसके पिताजी के जाने के बाद से क्या होली, क्या दीवाली सब उत्सव बेमजा हो गए थे.
[क्रमशः]
Sunday, February 7, 2010
Saturday, January 30, 2010
अग्नि समर्पण
बड़े दिनों के बाद सूरज इतना तेज़ चमका था। सब कुछ ठीक-ठाक था। सही मुहूर्त में बिस्मिल्लाह किया था। और गाडी वास्तुशास्त्र के हिसाब से एकदम सही दिशा में दौड़ने लगी थी। शुरूआत में यह कब सोचा था कि चार कदम चलकर गाड़ी पटरी से उतर जायेगी। माना कि ज़मीन थोड़ी ऊँची-नीची थी और हमारी ट्रेनिंग में थोड़ी कमी थी। मगर दिल में जोश होना चाहिए और वह भरपूर था।
सुनयना साथ ही बैठी थी। हमेशा की तरह बिफर उठी, "तुमसे तो कोई भी काम ठीक से नहीं होता है आजकल के बच्चे भी तुमसे बेहतर हैं। जो काम करने बैठते हो वही बिगाड़ देते हो... पिछले साल संगीत सम्राट तानसेन बनने का भूत सवार हुआ था। दो गिटार तोड़ डाले, एक तबला फाड़ दिया, और रहे वही बेसुरे के बेसुरे। उससे पहले कराते सीखने चले थे, पहले ही दिन टांग पर पलस्तर बंध गया। तैरने चले तो डूबते-डूबते बचे।"
"अरे मैंने जानबूझ कर तो ये सब नहीं किया न, थोड़ा अनगढ़ हूँ गलती हो जाती है" मैंने मायूस होकर कहा, "चलो इस बार आचार्य जी अचार वालों से सीख लेता हूँ।"
"अचार जी का ज़माना लद गया अब, किसी और को पकड़ो।"
"दुर दुर शौ डफर के बारे में क्या ख्याल है? काफी नाम सुना है उनका"
"रहे न वही बदाऊँ के लल्ला! कोई ग़दर थोड़े ही करानी है। अब तो कोई मोडर्न गुरु ढूंढना पडेगा।"
"मेरी समझ में तो कुछ नहीं आ रहा, तुम ही कोई सुझाव दो।"
"परजीवी दो कान के बारे में क्या ख्याल है? पीएचडी हैं। काफी कनेक्शन भी बिठाए हुए हैं उन्होंने।"
"कनेक्शन से हमें क्या?"
"समझा करो, बाद में कनेक्शन ही काम आते हैं - टीवी इंटरव्यू से लेकर पद्मश्री तक सब मिल जाती है कनेक्शन की बदौलत"
"बात तो सही है, मगर वे बेमतलब हमें शिष्य नहीं बनायेंगे. हर बार सोगवार जी कैसे रहेंगे?"
"सोगवार जी!!!" वह इतनी जोर से उछली मानो साक्षात भगवान् सामने आ गए हों, "उन्हें जानते हो क्या?"
"कब की जान पहचान है हमारी, रोज़ मेरे पास आकर कहते थे कि कविता में उनकी जान बसती है। एक दिन जब फूट-फूटकर रोने लगे तो आखिर तंग आकर एक महफ़िल में मैंने कविता से उनका परिचय करा दिया।"
"अच्छा, फिर क्या हुआ।"
"होना क्या था, अन्ताक्षरी चल रही थी, सोगवार जी कविता को देखकर तरन्नुम में आ गए और गुनगुनाने लगे - होठों से छू लो तुम... कविता ने कहा - न बाबा न, दूर से ही सिगरेट की बास आती है - बात दिल को लग गयी। तुरंत छोड़ दी।"
"क्या? सिगरेट?"
"अरे सिगरेट नहीं, कविता की उम्मीद छोड़ दी। बस बन गए आलोचक। और तब से कवियों की छाती पर मूंग दल रहे हैं।"
"यह तो बहुत बुरा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर उल्टी पडी गाड़ी जैसी आपकी इस बेबहर ग़ज़ल की मरम्मत कौन करेगा अब?"
"अरे छोड़ो भी, एक से बढ़कर एक कवि बैठे हैं हिन्दी ब्लॉग-जगत में, हम भी बस उन्हें पढ़कर आनंदित हो लेंगे।"
"हाँ यही ठीक रहेगा" वह चहकी, "...रस-भंग होने से बच जाएगा।"
उसने चैन की साँस ली और हमारी कविताओं (?) की डायरी अंगीठी में झोंककर हाथ तापने लगी।

Subscribe to:
Posts (Atom)