Showing posts with label वाशिंगटन. Show all posts
Showing posts with label वाशिंगटन. Show all posts

Monday, February 21, 2011

डीसी डीसी क्या है? [इस्पात नगरी से-37]

संसद भवन
.
न्यू योर्क और वाशिंग्टन डीसी के रिक्शा के बारे मै मेरी एक पिछ्ली पोस्ट पर एक मित्र का प्रश्न था, "यह डीसी क्या है?" बहुत अच्छा सवाल था, काफी लोगो के मन मे हो सकता है| मैने सोचा कि एक पोस्ट लिखकर बता दिया जाये तो बेह्तर रहेगा| वाशिंगटन डी सी (Washington DC) संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय राजधानी का नाम है| यहाँ डीसी का अर्थ है डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ कोलंबिया (DC = District of Columbia) |

वाशिंगटन डी सी की स्थापना १६ जुलाई १७९० को हुई| उन दिनों अमेरिका के लिए काव्यमय नाम "कोलंबिया" प्रचलित था इसलिए इस नए नगर का नाम "टेरिटरी ऑफ़ कोलंबिया" रखा गया था| देश के प्रथम राष्ट्रपति जोर्ज वाशिंगटन के नाम पर इस नगर का नामकरण हुआ "वाशिंगटन - डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ कोलंबिया" या सूक्ष्म रूप में वाशिंगटन डीसी|

विश्व युद्ध स्मारक
यह नगर १७ नवम्बर १८०० को अमेरिका की राजधानी बना| इससे पहले न्यू योर्क और फिलाडेल्फिया नगरों को राष्ट्रीय राजधानी रहने का गौरव प्राप्त है|
न्यू योर्क - ४ मार्च सन १७८९ से ५ दिसंबर १७९० तक
फिलाडेल्फिया - ६ दिसंबर १७९० से १४ मई १८०० तक

पोटोमाक नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित यह नगर वर्जिनिया और मेरीलैंड से छूता है. नयी दिल्ली और चण्डीगढ़ की तरह डीसी भी किसी राज्य का हिस्सा न होकर एक केंद्र शासित क्षेत्र के रूप में अपना स्वतंत्र अस्तित्व रखता है|

वाशिंगटन स्मारक
इस नगर का क्षेत्रफल लगभग १७७ वर्ग किलोमीटर है| स्मारकों से भरे इस नगर का पांचवां भाग उद्यान क्षेत्र है| एक मेयर के नेतृत्व में एक तेरह सदस्यीय नगर पालिका डीसी का प्रशासन संभालती है परन्तु केंद्र सरकार इस नगर पालिका के किसी भी निर्णय को पलट सकती है| संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय संसद में डी सी से एक नामित सांसद के अतिरिक्त कोई चुना हुआ प्रतिनिधि नहीं होता है| १९६१ में हुए २३ वें संविधान संशोधन से पहले यहाँ के नागरिकों को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान का अधिकार तक नहीं था|
.


सभी चित्र अनुराग शर्मा द्वारा::Photos by Anurag Sharma
=========================================
सम्बन्धित कड़ियाँ
=========================================