Monday, February 21, 2011

डीसी डीसी क्या है? [इस्पात नगरी से-37]

संसद भवन
.
न्यू योर्क और वाशिंग्टन डीसी के रिक्शा के बारे मै मेरी एक पिछ्ली पोस्ट पर एक मित्र का प्रश्न था, "यह डीसी क्या है?" बहुत अच्छा सवाल था, काफी लोगो के मन मे हो सकता है| मैने सोचा कि एक पोस्ट लिखकर बता दिया जाये तो बेह्तर रहेगा| वाशिंगटन डी सी (Washington DC) संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय राजधानी का नाम है| यहाँ डीसी का अर्थ है डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ कोलंबिया (DC = District of Columbia) |

वाशिंगटन डी सी की स्थापना १६ जुलाई १७९० को हुई| उन दिनों अमेरिका के लिए काव्यमय नाम "कोलंबिया" प्रचलित था इसलिए इस नए नगर का नाम "टेरिटरी ऑफ़ कोलंबिया" रखा गया था| देश के प्रथम राष्ट्रपति जोर्ज वाशिंगटन के नाम पर इस नगर का नामकरण हुआ "वाशिंगटन - डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ कोलंबिया" या सूक्ष्म रूप में वाशिंगटन डीसी|

विश्व युद्ध स्मारक
यह नगर १७ नवम्बर १८०० को अमेरिका की राजधानी बना| इससे पहले न्यू योर्क और फिलाडेल्फिया नगरों को राष्ट्रीय राजधानी रहने का गौरव प्राप्त है|
न्यू योर्क - ४ मार्च सन १७८९ से ५ दिसंबर १७९० तक
फिलाडेल्फिया - ६ दिसंबर १७९० से १४ मई १८०० तक

पोटोमाक नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित यह नगर वर्जिनिया और मेरीलैंड से छूता है. नयी दिल्ली और चण्डीगढ़ की तरह डीसी भी किसी राज्य का हिस्सा न होकर एक केंद्र शासित क्षेत्र के रूप में अपना स्वतंत्र अस्तित्व रखता है|

वाशिंगटन स्मारक
इस नगर का क्षेत्रफल लगभग १७७ वर्ग किलोमीटर है| स्मारकों से भरे इस नगर का पांचवां भाग उद्यान क्षेत्र है| एक मेयर के नेतृत्व में एक तेरह सदस्यीय नगर पालिका डीसी का प्रशासन संभालती है परन्तु केंद्र सरकार इस नगर पालिका के किसी भी निर्णय को पलट सकती है| संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय संसद में डी सी से एक नामित सांसद के अतिरिक्त कोई चुना हुआ प्रतिनिधि नहीं होता है| १९६१ में हुए २३ वें संविधान संशोधन से पहले यहाँ के नागरिकों को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान का अधिकार तक नहीं था|
.


सभी चित्र अनुराग शर्मा द्वारा::Photos by Anurag Sharma
=========================================
सम्बन्धित कड़ियाँ
=========================================

31 comments:

  1. डी सी का मतलब मै भी जानना चाहता था ... आज जान गया .

    ReplyDelete
  2. जानकारी देती बेहतरीन रचना के लिए बधाई......

    ReplyDelete
  3. रोचक जानकारी है, वाशिंग्टन नगर की!!
    जानदार इतिहास भी!

    ReplyDelete
  4. हमारा एक परगतिसील मित्र इसे Devil's Connection कहकर समझाता था।

    बढ़िया जानकारी, आप सम के माध्यम से हम जैसे घर बैठे महत्वपूर्ण जानकारियां पा लेते हैं, आभार।

    ReplyDelete
  5. बहुत अच्छी जानकारी दी है आपने!

    ReplyDelete
  6. बहुत ही विस्तारपूर्वक.....बढ़िया जानकारी

    ReplyDelete
  7. ये तो क़ुबूल है मगर ...

    पिट्सबर्ग [ यू.एस.ए. ]
    जोहान्सबर्ग [ साऊथ अफ्रीका ]
    सेंट पीटर्सबर्ग [ रूस ]
    हैम्बर्ग,नूरेनबर्ग,हैदेलबर्ग ,रोंतेनबर्ग [ जर्मनी ]
    स्ट्रासबर्ग [ फ़्रांस ]
    गुलबर्ग [ कर्नाटक ,भारत ]

    अलग अलग मुल्कों के शहरों में 'बर्ग' कनेक्शन पे रौशनी डालियेगा :)

    ReplyDelete
  8. जानकारी के लिये बहुत आभार.

    रामराम.

    ReplyDelete
  9. जानकारी देती हुई पोस्ट ,आपको बहुत धन्यवाद.

    ReplyDelete
  10. रोचक है..... यह मैं भी जानना चाहती थी ..... धन्यवाद

    ReplyDelete
  11. फिलाडेल्फिया और न्यूयार्क भी अमेरिका की राजधानी थी पता नहीं था ज्ञान बढ़ने के लिए धन्यवाद |

    ReplyDelete
  12. डी सी का सही मतलब जाना अच्छा लगा...

    ReplyDelete
  13. रोचक जानकारी ...हमें भी डी सी का मतलब पता नहीं था !

    ReplyDelete
  14. धन्यवाद इस जानकारी के माध्यम से ज्ञानवर्धन करवाने के लिए |

    ReplyDelete
  15. namaskar anuraag ji. pehli baar aaya hu. aur aab aata hi rahunga kyuki 10-15 minute main agar itni jankari mil rahi hai te fir kyu shori jaye. shukriya

    ReplyDelete
  16. हम तो डाइरेक्ट करेन्ट समझते थे।

    ReplyDelete
  17. बहुत सुंदर लेख ..
    कभी समय मिले तो http://shiva12877.blogspot.com ब्लॉग पर भी अपने एक नज़र डालें . धन्यवाद .

    ReplyDelete
  18. बढ़िया जानकारी दी आपने....

    आभार..

    ReplyDelete
  19. रोचक जानकारी। धन्यवाद।

    ReplyDelete
  20. बहुत अच्छी जानकारी दी है आपने!जानकारी के लिए धन्यवाद

    ReplyDelete
  21. बढ़िया जानकारी वाशिंग्टन नगर की...रोचक इतिहास..

    ReplyDelete
  22. शीर्षक से लग रहा था कि कोई गीत सा होगा..
    ये डीसी डीसी क्या है... डीसी डीसी
    जिन्हें नहीं ज्ञात था उनके लिये बहुत अच्छा रहा..

    ReplyDelete
  23. ये तो अच्छा बताया आपने! :)

    ReplyDelete
  24. आभार.
    घुघूतीबासूती

    ReplyDelete

मॉडरेशन की छन्नी में केवल बुरा इरादा अटकेगा। बाकी सब जस का तस! अपवाद की स्थिति में प्रकाशन से पहले टिप्पणीकार से मंत्रणा करने का यथासम्भव प्रयास अवश्य किया जाएगा।