मज़दूरों के नेता नाखुश, नाखुश उनके लाले भी॥
नाशादों को शाद करूँ, यह सोच रहा हूँ कुछ दिन से
जले दिलों के इस जग में हों, थोड़े तो दिलवाले भी॥
अपने मन की बात कहे न, वह कैसे हो अपना सा
दिल में रखते बातें जी की, दुश्मन भी, घरवाले भी॥
झूठों के बाज़ार में सच की, क़ीमत कौन चुकाएगा
सच कहने वाले होठों पर, पड़ जाते हैं ताले भी॥
आँखों में ख़्वाबों के दीये, लेकर निकलेंगे जो लोग
ढूंढ रहे उनके पाँवों को, इन राहों के छाले भी॥

वाह!!
ReplyDeleteदिल की बातें कह दें, ऐसे लोग कहाँ मिलते हैं,
सच की राहों में खिल जायें, ऐसे फूल कहाँ खिलते हैं,
इसी दुनिया में रहना है और दिल नहीं लगाना है,
सुनने वाला एक 'वही' है, इससे कुछ न कहना है,
सुंदर रचना!!
आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में शनिवार 10 अक्तूबर, 2026 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!
ReplyDeleteविनम्र आभार!
Deleteलाजवाब
ReplyDeleteबहुत सुंदर प्रस्तुति.
ReplyDelete