नहीं दीप तक हाथ सभी के
मन रौशन सब कर सकते हैं
साल की सबसे अंधेरी रात में*
दीप कुछ जलते हुए बस हाथ में
लेकर चलें करने धरा ज्योतिर्मयी
लेकर चलें करने धरा ज्योतिर्मयी
लेकर चलें करने धरा ज्योतिर्मयी
एक चंदा का ही तो अवकाश है
तारों का भी उतना ही आकाश है
साथ जगमग दीप हम रख दें कई
लेकर चलें करने धरा ज्योतिर्मयी
तारों का भी उतना ही आकाश है
साथ जगमग दीप हम रख दें कई
लेकर चलें करने धरा ज्योतिर्मयी
बन्द कर खाते बुरी बातों के हम
भूल कर सब घाव उन घातों के हम
समझें हरिक तकरार है बीती हुई
लेकर चलें करने धरा ज्योतिर्मयी
कड़वाहटों को छोड़ कर पीछे कहीं
अपना-पराया भूल कर झगड़े सभी
प्रेम की गढ़ लें इमारत इक नई
लेकर चलें करने धरा ज्योतिर्मयी
(*कार्तिक अमावस्या)
शुभ दीवाली, हैप्पी वाली,सबके मन उल्लासों वाली।प्रेम, उजास, सम्मान, स्नेह की,दीवाली तो है दिलवाली॥
चित्र एवं कविता: अनुराग शर्मा
=======================
सम्बन्धित कड़ियाँ* शुभ दीपावली - बहुत बधाई और एक प्रश्न
* हमारे पर्व और त्योहार
