Friday, December 9, 2011

श्रद्धांजलि - डॉ.संध्या गुप्ता

अनुराधा जी की टिप्पणी से इस दुखद समाचार की जानकारी मिली। स्तब्ध हूँ, पर बताना ज़रूरी समझता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति और परिवार को शक्ति दे!
डॉ. संध्या गुप्ता की बीमारी की खबर मुझे कुछ समय पहले मिली थी। इस सिलसिले में मैंने उन्हें ब्लॉग के जरिए संदेश भेजा, पर जबाव अभई तक नहीं आया। लेकिन जागरण- याहू न्यूज पर यह खबर अभी देखी तो शेयर कर रही हूं- बुरी खबर है
"नहीं रही डॉ.संध्या गुप्ता, शोक में डूबा विश्वविद्यालय"
लिंक यह रहा।
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/jharkhand/4_8_8465580.html

उनका जाना सदमे से कम नहीं है। दो साल पहले ही उनसे दिल्ली में मुलाकात हुई थी, भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार समारोह में।

ज्यादा कहा नहीं जा रहा। उनसे फिर बात न कर पाने का अफसोस रहेगा।
(आर. अनुराधा)

डॉ. सन्ध्या गुप्ता
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.संध्या गुप्ता अब इस दुनियां में नहीं रही। पिछले कई माह से बीमार चल रही डॉ.गुप्ता ने गुजरात के गांधी नगर में आठ नवम्बर 2011 को सदा के लिए आंखें मूंद ली हैं। वह अपने पीछे पति सहित एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गयी है। पुत्र प्रो.पीयूष यहां एसपी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के व्याख्याता है। उनके आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय परिवार ने गहरा दुख प्रकट किया है। प्रतिकुलपति डॉ.प्रमोदिनी हांसदा ने 56 वर्षीय डॉ.गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि दुमका से बाहर रहने की वजह से आखिरी समय में उनसे कुछ कहा नहीं जा सका इसका उन्हें सदा गम रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि हिंदी जगत ने एक अनमोल सितारा खो दिया है।

डॉ.गुप्ता को उनकी काव्यकृति 'बना लिया मैंने भी घोंसला' के लिए मैथिलीशरण गुप्त विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया था।
मित्रों, एकाएक मेरा विलगाव आपलोगों को नागवार लग रहा है, किन्तु शायद आपको यह पता नहीं है की मैं पिछले कई महीनो से जीवन के लिए मृत्यु से जूझ रही हूँ । अचानक जीभ में गंभीर संक्रमण हो जाने के कारन यह स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जीवन का चिराग जलता रहा तो फिर खिलने - मिलने का क्रम जारी रहेगा। बहरहाल, सबकी खुशियों के लिए प्रार्थना।
(सन्ध्या जी की अंतिम पोस्ट से)

विनम्र श्रद्धांजलि!

==============
सम्बन्धित कड़ियाँ
==============
* नहीं रही डॉ.संध्या गुप्ता, शोक में डूबा विश्वविद्यालय
* क्या आपको कुछ पता है?
* फिर मिलेंगे - सन्ध्या जी की अंतिम पोस्ट
==============

45 comments:

  1. बहुत ही दुखद समाचार!!! अपनी रचनाओं के द्वारा वे हमारे बीच बनी रहेंगी। लेकिन उनके सान्निध्य से बिछोह असहनीय क्षति है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे।

    ReplyDelete
  2. यह तो बहुत ही दुखद समाचार है।

    ReplyDelete
  3. जो अच्छे हैं वे अपने हैं....और अपनों का जाना सदा कष्टकारी होता है .......

    ReplyDelete
  4. अहों!! बहुत ही दुखद समाचार!!
    उनकी आत्मा शाश्वत सुखों को प्राप्त करे!!
    अश्रुपूरित श्रद्धांजलि!!

    ReplyDelete
  5. अरे ...
    विश्वास नहीं होता ...

    ReplyDelete
  6. कुछ दिन पहले आपके द्वारा हाल मालूम हुआ था.....

    हार्दिक श्रद्धांजलि डॉ.संध्या गुप्ता को :-(

    ReplyDelete
  7. दुखद समाचार .... परमात्मा उनकी आत्मा को शांति ....

    ReplyDelete
  8. बहुत दुखद समाचार है। विनम्र श्रदांजलि।

    ReplyDelete
  9. अपूरणीय क्षति, विनम्र श्रद्धांजलि।

    ReplyDelete
  10. अत्यंत दुखद समाचार है यह!
    मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति है।
    विनम्र श्रद्धांजलि।

    ReplyDelete
  11. विनम्र श्रद्धांजलि।

    ReplyDelete
  12. बहुत दुःख हुआ जानकर .....

    ReplyDelete
  13. ओह!दुखद सूचना, 2011 में कई ब्लागर हमें छोड़ गए, एक अर्से से संध्या जी की कमेंट नहीं देखी।

    विनम्र श्रद्धांजलि, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिजनों को दारुण दु:ख सहने की असीम शक्ति।

    ReplyDelete
  14. अत्यंत दुखद ।
    विनम्र श्रधांजलि ।

    ReplyDelete
  15. मन बहुत दुखी हुआ है
    विनम्र श्रद्धांजलि।


    जीवन रूपी दोपहर में यूं एकाएक संध्‍या होना, दिल को दुख से भर गया है।

    ReplyDelete
  16. बहुत ही दुखद समाचार!!! परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे।

    दुख इस बात का भी है कि इसकी सूचना हमें एक माह बिलम्ब से मिली। ब्लॉगजगत के लिए असामान्य सी बात है यह।

    ReplyDelete
  17. दुखद ,विनम्र श्रद्धांजलि!

    ReplyDelete
  18. दुखद समाचार ...
    विनम्र श्रद्धांजलि !

    ReplyDelete
  19. बहुत दुःख हुआ जानकर हार्दिक श्रद्धांजलि !!!

    ReplyDelete
  20. दुखद समाचार है .
    विनम्र श्रद्धाञ्जलि !

    ReplyDelete
  21. विनम्र श्रद्धांजलि...

    जय हिंद...

    ReplyDelete
  22. बहुत ही दुखद समाचार...विनम्र श्रदांजलि

    ReplyDelete
  23. इतनी अल्प आयु में उनके चले जाने का समाचार विचलित कर गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

    ReplyDelete
  24. ओह बेहद दुखद समाचार ...विनर्म श्रद्धांजलि संध्या जी को.

    ReplyDelete
  25. उन्हें श्रद्धांजलि और उनके परिवार के लिए हौसले की दुआ

    ReplyDelete
  26. बहुत दुखद समाचार |
    विनम्र श्रद्धांजलि।

    ReplyDelete
  27. बहुत ही दुखद समाचार।

    ReplyDelete
  28. अत्यन्त दुखद । विनम्र श्रद्धांजली ।

    ReplyDelete
  29. ओह - बहुत दुखद समाचार |
    आप ही की एक पोस्ट से उनकी बीमारी के बारे में पता चला था | पर सुनने में आया था कि उनके स्वास्थ्य में सुधार है |

    संध्या जी को श्रद्धांजलि |

    ReplyDelete
  30. ये जान कर दःुख हुआ । मेरी श्रद्धांजलि ।

    ReplyDelete
  31. डॉ.संध्या गुप्ता को हार्दिक श्रद्धांजलि |

    ReplyDelete
  32. ओह दुखद समाचार। मेरी भी विनम्र श्रद्धाँजली।

    ReplyDelete
  33. मैंने कभी नहीं पढ़ा इनको.. फिर भी दुखद है यह समाचार!! परमात्मा उनकी आत्मा को शान्ति दे!!

    ReplyDelete
  34. सन्‍ध्‍याजी के बारे में अपकी इस पोस्‍ट से ही जान पाया। दुखद समाचार है। परमात्‍मा उनकी आत्‍मा अपने चरणों में स्‍थान दे।

    ReplyDelete
  35. अचानक ऐसा समाचार प्राप्त कर मैं आश्चर्यचकित हूँ...
    ब्लॉग पर मुझे उनके सन्देश मिला करते थे.
    विनम्र श्रद्धांजलि।

    ReplyDelete
  36. विनम्र श्रद्धांजलि....ये बड़ा दुखद समाचार है। :(

    ReplyDelete

मॉडरेशन की छन्नी में केवल बुरा इरादा अटकेगा। बाकी सब जस का तस! अपवाद की स्थिति में प्रकाशन से पहले टिप्पणीकार से मंत्रणा करने का यथासम्भव प्रयास अवश्य किया जाएगा।